सरयूपारीण ब्राह्मण सभा ने सहेजी परंपरा: 59 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न

Sarayuparin Brahmin Sabha preserved the tradition, mass Upanayana ceremony of 59 boys completed, pillars of social service and journalism honored; services of super specialist doctors highlighted, Dandi Swami Dr. Indubhavanand, former minister Satyanarayan Sharma, State President of Sarayuparin Brahmin Sabha Dr. Suresh Shukla, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

 समाज सेवा और पत्रकारिता के स्तंभों का सम्मान; सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाओं को किया गया रेखांकित

रायपुर (खबरगली ) सरयूपारीण ब्राह्मण सभा,रायपुर द्वारा आज 59 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। यह आयोजन दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने बताया कि संजय नगर स्थित मानस भवन में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह के पहले दिन 21 फरवरी को माटीमागर मंडपाक्षादन और कलश स्थापना की गई और आज 22 फरवरी को 59 बटुकों का उपनयन संस्कार पूरे विधि - विधान से कराया गया।

Sarayuparin Brahmin Sabha preserved the tradition, mass Upanayana ceremony of 59 boys completed, pillars of social service and journalism honored; services of super specialist doctors highlighted, Dandi Swami Dr. Indubhavanand, former minister Satyanarayan Sharma, State President of Sarayuparin Brahmin Sabha Dr. Suresh Shukla, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

जगदगुरुकुलम, शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला, रायपुर के 59 विद्वान पंडितों ने उन बटुकों का जनेऊ संस्कार कराया। इस सामूहिक आयोजन में मुंडन, स्नान, गायत्री मंत्र की दीक्षा, यज्ञोपवीत धारण और भिक्षाटन की विधियां विप्रजनों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। इस आयोजन में पूरे प्रदेश से आए बटुकों के साथ उनके परिजनों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Sarayuparin Brahmin Sabha preserved the tradition, mass Upanayana ceremony of 59 boys completed, pillars of social service and journalism honored; services of super specialist doctors highlighted, Dandi Swami Dr. Indubhavanand, former minister Satyanarayan Sharma, State President of Sarayuparin Brahmin Sabha Dr. Suresh Shukla, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

डॉ. शुक्ला ने बताया कि सरयूपारीण ब्राह्मण समाज में बटुकों (बालकों) का जनेऊ संस्कार (उपनयन संस्कार) एक प्रमुख वैदिक अनुष्ठान है, जो ब्रह्मचर्य, ज्ञान और संयमित जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। ब्राह्मण समाज में इस संस्कार का मुख्य उद्देश्य वैदिक परंपराओं का संरक्षण और बटुकों को संयमित जीवन जीने की शिक्षा देना है। इसी उद्देश्य को लेकर सरयूपारीण बाह्मण सभा द्वारा नि:शु्ल्क जनेऊ संस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान बटुकों और उनके परिजनों के लिए रहने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। इसकेे अलावा इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से पहुंचे ब्राह्मणविदों की सुविधा के लिए मानस भवन में चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। इस दौरान जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाई का भी वितरण किया गया।

Sarayuparin Brahmin Sabha preserved the tradition, mass Upanayana ceremony of 59 boys completed, pillars of social service and journalism honored; services of super specialist doctors highlighted, Dandi Swami Dr. Indubhavanand, former minister Satyanarayan Sharma, State President of Sarayuparin Brahmin Sabha Dr. Suresh Shukla, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

डॉॅ. शुक्ला ने बताया कि आयोजन के अंतिम दिन रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, उप सचिव निवेदिता साहू सहित ब्राह्मण समाज के 30 से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपने - अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ आयुष दुबे डी एम ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ भुवन शर्मा डॉ बाईपेई डॉ अश्लेषा शुक्ला डी एम रूमेटॉलजिस्ट एवं अन्य 6 का भी सम्मान किया गया। डॉ. शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियोंं का भी योगदान सराहनीय रहा। 