उर्मिला हॉस्पिटल में 31 अगस्त को नि:शुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर, पूर्व पंजीयन अनिवार्य

Free Endoscopy Checkup Camp on 31st August at Urmila Hospital, Pre-registration mandatory, Endoscopy, Urmila Hospital, GERD, Stomach Disease, Health News, Free Checkup Camp, Raipur, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों और GERD (गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) की समय पर पहचान और उपचार के लिए उर्मिला हॉस्पिटल में 31 अगस्त को नि:शुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सीमित संख्या में मरीजों की जांच की जाएगी, इसलिए जांच के लिए पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। उर्मिला हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल में गंभीर पेट रोगों से संबंधित मरीजों के लिए 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहां एंडोस्कोपी जैसी महंगी जांच नि:शुल्क रूप से प्रत्येक माह आयोजित की जाती है।

31 अगस्त को होगा नि:शुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर

उर्मिला हॉस्पिटल में आयोजित होने वाले इस शिविर में पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं की जांच की जाएगी। सीमित संख्या में मरीजों की एंडोस्कोपी होने के कारण इच्छुक मरीजों को पहले से अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर: 9589956859

इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी 

शिविर में गंभीर पेट रोग एवं GERD से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल की ओर से डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सन्नी उत्तमानी और सर्जन प्रवेश शुक्ला मरीजों को परामर्श एवं आवश्यक जांच संबंधी मार्गदर्शन देंगे। इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें* विशेषज्ञों के अनुसार पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं शुरुआत में सामान्य लग सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक बने रहने पर इनके गंभीर रूप लेने की आशंका हो सकती है।

पेट और GERD से जुड़ी प्रमुख समस्याएं

भूख कम लगना मुंह में कड़वा स्वाद आना, खून की उल्टी होना, सोते समय उल्टी या मुंह में पानी आना, एसिड का ऊपर आना, खाना ठीक से न पचना, मल त्याग में परेशानी GERD की समस्या, मल के रास्ते खून या मवाद आना, छाती में दर्द होना, लंबे समय तक गैस और एसिडिटी रहना, लगातार पेट दर्द या जलन होना, बार-बार उल्टी या मितली आना,खाना निगलने में परेशानी, लगातार डकार आना, पेट भारी रहने की शिकायत

समय पर एंडोस्कोपी जांच क्यों जरूरी

विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय से पेट दर्द, एसिडिटी, उल्टी, निगलने में परेशानी या अन्य पाचन संबंधी लक्षणों को सामान्य मानकर टालना नहीं चाहिए। समय पर चिकित्सकीय जांच कराने से बीमारी की स्थिति का पता लगाने और आवश्यक उपचार शुरू करने में मदद मिल सकती है। एंडोस्कोपी के माध्यम से डॉक्टर पाचन तंत्र के ऊपरी हिस्से की अंदरूनी स्थिति की जांच कर सकते हैं। किसी गंभीर समस्या की आशंका होने पर डॉक्टर आगे की आवश्यक जांच और उपचार की सलाह दे सकते हैं।

गंभीर स्थिति से पहले कराएं जांच

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि पेट या पाचन तंत्र से संबंधित लक्षण लंबे समय से बने हुए हैं, तो उन्हें नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से परामर्श और आवश्यक जांच कराने से बीमारी की पहचान जल्द हो सकती है तथा उचित उपचार शुरू किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण: नि:शुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर में शामिल होने के लिए सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं। इच्छुक मरीज 9589956859 पर संपर्क कर पूर्व पंजीयन करा सकते हैं।

Category