विवादों के चलते कंगना के हाथ से निकले सभी ब्रांड ..कैंसिल हुए कॉन्ट्रेक्ट

Kangana Runot, Deepika Padukone, Salman Khan, Aamir Khan, Bharti, Shah Rukh Khan, controversy, rhetoric, farmers movement, brand, contract, advertisement, ad, news, khabargali

ये सेलेब्स भी विवादों से कर चुके अपना नुकसान

नई दिल्ली (khabargali) अपने बयानबाजियों की वजह से कंगना रनोट काफी चर्चा में रहती है। इन दिनों किसान आंदोलन का विरोध करने पर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को इस विवाद से काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनके सभी ब्रांड के कॉन्ट्रेक्ट कैंसिल कर दिए गए हैं। कंगना रनोट को कई लोगों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है, ऐसे में कोई भी ब्रांड रिस्क लेने को तैयार नहीं है। कंगना की ही तरह अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स विवादों में आने के बाद अपना आर्थिक नुकसान कर चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स-

दीपिका पादुकोण

साल 2020 की शुरुआत में दीपिका पादुकोण जेएनयू में जारी प्रोटेस्ट का हिस्सा बनकर काफी विवादों में फंस गई थीं। नतीज़न एक्ट्रेस की फिल्म छपाक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी कमी देखने को मिली। टेलीविजन से भी दीपिका के कई एड को भी हटा दिया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका सालाना एड के जरिए 125 से 150 करोड़ रुपए तक कमाती हैं, हालांकि ड्रग मामले में नाम आने के बाद उनके हाथ से कई ब्रांड निकल गए। दीपिका उस समय ब्रिटेनिया, लॉरियल, विस्तारा एयरलाइन, एक्सिस बैंक, मेड लाइफ, केलोग्स और ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियों की एंबेसेडर थीं, लेकिन कई कंपनियों ने रिस्क में कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू करने से इनकार कर दिया था।

सलमान खान

देश में असहिष्णुता का मुद्दा उठने के बाद ही सलमान खान को थंब्स अप ब्रांड से हटा दिया गया था। सलमान कई बार अपने बयानों के चलते विवादों में फंस चुके हैं, जिससे उनके हाथों से कई एड निकले हैं।

आमिर खान

आमिर खान का एक कंट्रोवर्शियल बयान काफी सुर्खियों में रहा था। इन-टोलरेंस पर बयान देकर कन्ट्रोवर्सी में फंसे आमिर को स्नेपडील जैसी बड़ी कंपनी से हाथ धोना पड़ा था। इतना ही नहीं आमिर को इनक्रेडिबल इंडिया कैंपेन से भी निकाल दिया गया था।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा से ही विवादों में बने रहे हैं। कभी स्टेडियम में लड़ाई तो कभी पाकिस्तान की तरफदारी के चलते कई बार शाहरुख को कई ब्रांड से हाथ धोना पड़ चुका है। इतना ही नहीं लोग उनकी फिल्म माय नेम इज खान को बैन करने की मांग करने लगे थे। ये फिल्म काफी विवादों में फंस गई थी।

भारती सिंह

साल 2020 में भारती के घर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ड्रग जब्त की गई थी, जिससे कॉमेडियन को जेल तक जाना पड़ा था। मामले में फंसने के बाद भारती के पास सोशल मीडिया एड आने बंद हो गए थे। साथ ही उन्हें कुछ समय के लिए द कपिल शर्मा शो से भी हटा दिया गया था।