15 को बंगाल की खाड़ी में फिर हलचल, बदल सकता है प्रदेश का मौसम

Renewed activity in the Bay of Bengal on the 15th; state's weather could change. raipur hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 15 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। सामान्यत: खाड़ी में ये सिस्टम बनने पर प्रदेश में बारिश होती है। अगर बारिश हुई तो किसानों की चिंता बढ़ जाएगी। दरअसल इन दिनों धान कटाई चल रही है, जो बारिश से प्रभावित होगा और किसानों को नुकसान होगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से आधा डिग्री कम है। प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। वहां पारा 11.4 डिग्री रहा। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम चल रहा है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी कहीं कम तो कहीं दो डिग्री तक अधिक है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
 

Category