15 को बंगाल की खाड़ी में फिर हलचल

रायपुर (खबरगली) उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 15 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। सामान्यत: खाड़ी में ये सिस्टम बनने पर प्रदेश में बारिश होती है। अगर बारिश हुई तो किसानों की चिंता बढ़ जाएगी। दरअसल इन दिनों धान कटाई चल रही है, जो बारिश से प्रभावित होगा और किसानों को नुकसान होगा।