रायपुर (खबरगली ) स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त 2026 को अपेक्स बैंक मुख्यालय, नवा रायपुर और अपेक्स बैंक शाखा पंडरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता की पहल पर अपेक्स बैंक और काश फाउंडेशन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान महादान शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उत्तर रायपुर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक एवं अपर आयुक्त सहकारिता श्री के.एन. कांडे, काश फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती काजल सचदेव और काश फाउंडेशन के चेयरमैन श्री सुरेश सचदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
थैलेसीमिया और सिकलसेल पीड़ित बच्चों के लिए जुटाया गया रक्त
इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया, सिकलसेल, एनीमिया और अन्य गंभीर ब्लड डिसऑर्डर से पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना था। ऐसे मरीजों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। अपेक्स बैंक की इस पहल के तहत आयोजित शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, हितग्राहियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 42 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया।
अपेक्स बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रक्तदान शिविर में अपेक्स बैंक मुख्यालय नवा रायपुर, अपेक्स बैंक शारदा चौक एवं पंडरी शाखा, पंजीयक सहकारिता कार्यालय तथा अपेक्स बैंक के हितग्राहियों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
ये अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के डीजीएम श्री भूपेश चन्द्रवंशी, एजीएम श्री अरुण पुरोहित, एजीएम श्री एल.के. चौधरी, एजीएम श्री अजय भगत, श्री ए.के. लहरे, श्री अभिषेक तिवारी, श्री गुंजार सिंह ठाकुर, श्री पी.एल. पुलस्त, श्रीमती आभा सोनी, श्री पंकज सोढ़ी, श्रीमती ममता देवांगन, श्रीमती रुमित सोढ़ी, श्री प्रभाकर कांत यादव, श्री उमाकांत मिश्रा, श्री अभिषेक शुक्ला और श्री बसंत बिसेन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रक्त संग्रहण में जयदीप ब्लड एवं कंपोनेंट सेंटर का भी सहयोग रहा।
रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी मदद
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से थैलेसीमिया, सिकलसेल, एनीमिया और अन्य रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस पहल को मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
- Log in to post comments
