अयोध्या दुनिया की पहली स्मार्ट सिटी थी ,श्री राम की नगरी के ये 5 तथ्य ,जान कर हैरान हो जाएंगे

Ayodhya, shri ram, khabargal

अयोध्या (khabargali ) अयोध्या एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है. यहां बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के लिए कल भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अयोध्या बहुत ही महत्वपूर्ण नगरी है, यहां भगवान राम का जन्म हुआ था. खबरगली आपको अयोध्या से जुड़े कुछ अहम तथ्य आज आपको बताएगी.
क्या अयोध्या दुनिया की पहली स्मार्ट सिटी थी? अयोध्या के बारे में जितना लिखा जाए उतना कम है। रामायण काल से महाभारत काल तक यह नगर दुनिया का सबसे शानदार नगर हुआ करता था।

आपको यहां खबरगली बताने जा रही है कि अयोध्या कैसे यह उस दौर की स्मार्ट सिटी थी।

1-हिंदू पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक अयोध्या पवित्र सप्तपुरियों में से एक है. अयोध्या के अलावा मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका (उज्जयिनी) और द्वारका पवित्र सप्तपुरियों में शामिल हैं. यह सभी नगर बहुत पवित्र माने गए हैं. धार्मिक मान्यता है कि अयोध्या नगरी भगवान विष्णु के सूर्दशन चक्र पर बसी हुई है.
2-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने अपने रामावतार के लिए भूमि चयन करने के लिए ब्रह्मा, मनु, विश्वकर्मा और महर्षि वशिष्ठ को  भेजा था. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वशिष्ठ द्वारा सरयू नदी के तट पर अयोध्या का चयन किया गया और देवशिल्पी विश्वकर्मा ने इस नगर का निर्माण किया.
3-ऐसा भी कहा जाता है कि सूर्य के पुत्र वैवस्वत मनु महाराज ने अयोध्या की स्थापना की थी.  राजा दशरथ अयोध्या के 63वें शासक थे. प्राचीन उल्लेखों के अनुसार तब अयोध्या का क्षेत्रफल 96 वर्ग मील था. वाल्मीकि रामायण के 5वें सर्ग में अयोध्या का वर्णन विस्तार से मिलता है.
4-भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने अयोध्या नगरी को दोबारा बसाया था. इसके बाद सूर्यवंश की अगली 44 पीढ़ियों तक अयोध्या का अस्तित्व बरकरार रहा. ऐसा प्रचलित विश्वास है कि भगवान राम के अपने धाम जाने के बाद अयोध्या नगरी वीरान हो गई थी क्योंकि उनके साथ अयोध्या के कीट पतंगे तक भी भगवान राम के धाम चले गए थे. ऐसा कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद अयोध्या एक बार फिर दुबारा वीरान हो गई थी.
5. क्या अयोध्या दुनिया की पहली स्मार्ट सिटी थी? अयोध्या के बारे में जितना लिखा जाए उतना कम है। रामायण काल से महाभारत काल तक यह नगर दुनिया का सबसे शानदार नगर हुआ करता था।

वाल्मीकि कृत रामायण में यह लिखा है

अयोध्या पहले कौशल जनपद की राजधानी थी। वाल्मीकि कृत रामायण के बालकाण्ड में उल्लेख मिलता है कि अयोध्या 12 योजन-लम्बी और 3 योजन चौड़ी थी। वाल्‍मीकि रामायण में अयोध्‍या पुरी का वर्णन विस्‍तार से किया गया है।
कोसलो नाम मुदित: स्फीतो जनपदो महान।
निविष्ट: सरयूतीरे प्रभूत धनधान्यवान् ॥'-( रामायण 1/5/5)
अर्थात : 'सरयू नदी के तट पर संतुष्ट जनों से पूर्ण धनधान्य से भरा-पूरा, उत्तरोत्तर उन्नति को प्राप्त कोसल नामक एक बड़ा देश था।
अयोध्या नाम नगरी तत्रासील्लोकविश्रुता |
मनुना मानवेन्द्रेण या पुरी निर्मिता स्वयम् || १-५-६
अर्थात इसी देश में मनुष्यों के आदिराजा प्रसिद्ध महाराज मनु की बसाई हुई तथा तीनों लोकों में विख्यात अयोध्या नामक एक नगरी थी।'-(1/5/6)।

आयता दश च द्वे च योजनानि महापुरी |
श्रीमती त्रीणि विस्तीर्णा सुविभक्ता महापथा || १-५-७
अर्थात नगर की लंबाई, चौड़ाई और सड़कों के बारे में महर्षि वाल्मीकि लिखते हैं- 'यह महापुरी बारह योजन (96 मील) चौड़ी थी। इस नगरी में सुंदर, लंबी और चौड़ी सड़कें थीं।' -(1/5/7)
राजमार्गेण महता सुविभक्तेन शोभिता |
मुक्तपुष्पावकीर्णेन जलसिक्तेन नित्यशः || १-५-८
अर्थत वाल्‍मीकिजी अयोध्या की सड़कों की सफाई और सुंदरता के बारे में लिखते हैं, 'वह पुरी चारों ओर फैली हुई बड़ी-बड़ी सड़कों से सुशोभित थी। सड़कों पर नित्‍य जल छिड़का जाता था और फूल बिछाए जाते थे।-(1/5/8)
तां तु राजा दशरथो महाराष्ट्रविवर्धनः |
पुरीमावासयामास दिवं देवपतिर्यथा || १-५-९
अर्थात इन्द्र की अमरावती की तरह महाराज दशरथ ने उस पुरी को सजाया था। इस पुरी में राज्‍य को खूब बढ़ाने वाले महाराज दशरथ उसी प्रकार रहते थे जिस प्रकार स्‍वर्ग में इन्‍द्र वास करते हैं।-(1/5/9)
कवाटतोरणवतीं सुविभक्तान्तरापणाम् |
सर्वयन्त्रायुधवतीमुषितां सर्वशिल्पिभिः || १-५-१०
महर्षि आगे लिखते हैं, इस पुरी में बड़े-बड़े तोरण द्वार, सुंदर बाजार और नगरी की रक्षा के लिए चतुर शिल्‍पियों द्वारा बनाए हुए सब प्रकार के यंत्र और शस्‍त्र रखे हुए थे। (1/5/10)
सूतमागधसंबाधां श्रीमातीमतुलप्रभाम् |
उच्चाट्टालध्वजवतीं शतघ्नीशतसंकुलाम् || १-५-११
अर्थात उसमें सूत, मागध बंदीजन भी रहते थे, वहां के निवासी अतुल धन संपन्‍न थे, उसमें बड़ी-बड़ी ऊंची अटारियों वाले मकान जो ध्‍वजा-पताकाओं से शोभित थे और परकोटे की दीवालों पर सैकड़ों तोपें चढ़ी हुई थीं। (1/5/11)
वधूनाटकसंङ्घैश्च संयुक्तां सर्वतः पुरीम् |
उद्यानाम्रवणोपेतां महतीं सालमेखलाम् || १-५-१२
दुर्गगंभीरपरिखां दुर्गामन्यैर्दुरासदाम् |
वाजिवारणसपूर्णां गोभिरुष्ट्रैः खरैस्तथा || १-५-१३
सामन्तराजसंङ्घैश्च बलिकर्मभिरावृताम् |
नानादेशनिवासैश्च वणिग्भिरुपशोभिताम् || १-५-१४
चित्रामष्टापदाकारां वरनारीगणैर्युताम् |
सर्वरत्नसमाकीर्णां विमानगृहशोभिताम् || १-५-१६
गृहगाढामविच्छिद्रां समभूमौ निवेशिताम् |
शालितण्डुलसम्पूर्णामिक्षुकाण्डरसोदकाम् ||१-५-१७
दुन्दुभीभिर्मृदङ्गैश्च वीणाभिः पणवैस्तथा |
नादितां भृशमत्यर्थं पृथिव्यां तामनुत्तमाम् ||१-५-१८
 

महर्षि वाल्‍मीकि लिखते हैं, 'स्‍त्रियों की नाट्य समितियों की भी यहां कमी नहीं है और सर्वत्र जगह-जगह उद्यान निर्मित थे। आम के बाग नगरी की शोभा बढ़ाते थे। नगर के चारों ओर साखुओं के लंबे-लंबे वृक्ष लगे हुए ऐसे जान पड़ते थे, मानो अयोध्‍यारूपिणी स्‍त्री करधनी पहने हो। यह नगरी दुर्गम किले और खाई से युक्‍त थी तथा उसे किसी प्रकार भी शत्रुजन अपने हाथ नहीं लगा सकते थे। हाथी, घोड़े, बैल, ऊंट, खच्‍चर सभी जगह-जगह दिखाई पड़ते थे। राजभवनों का रंग सुनहला था। विमानगृह जहां देखो वहां दिखाई पड़ते थे। उसमें चौरस भूमि पर बड़े मजबूत और सघन मकान अर्थात बड़ी सघन बस्‍ती थी। कुओं में गन्‍ने के रस जैसा मीठा जल भरा हुआ था। नगाड़े, मृदंग, वीणा, पनस आदि बाजों की ध्‍वनि से नगरी सदा प्रतिध्‍वनित हुआ करती थी। पृथ्‍वी तल पर तो इसकी टक्‍कर की दूसरी नगरी थी ही नहीं। उस उत्‍तम पुरी में गरीब यानी धनहीन तो कोई था ही नहीं, बल्‍कि कम धन वाला भी कोई न था। वहां जितने कुटुम्‍ब बसते थे, उन सबके पास धन-धान्‍य, गाय, बैल और घोड़े थे।' (1/5/7,13,14,16,17,18)

Category

Related Articles