अयोध्या-उज्जैन की तर्ज पर भोजशाला बनेगा सरस्वती लोक, 700-1800 करोड़ से तैयार होगा धार्मिक केंद्र

अयोध्या-उज्जैन की तर्ज पर भोजशाला बनेगा सरस्वती लोक, 700-1800 करोड़ से तैयार होगा धार्मिक केंद्र

धार (खबरगली) भोजशाला को धार्मिक स्वरूप मिलने के बाद अब धार को देश के बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। मां वाग्देवी की प्रतिमा की लंदन से वापसी की उम्मीदों के बीच भोजशाला परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को सरस्वती लोक के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना आकार ले रही है। स्थानीय स्तर पर इसकी विस्तृत प्लानिंग तैयार कर ली गई है।

शासन स्तर से घोषणा होते ही डीपीआर प्रस्तुत की जाएगी। परियोजना का उद्देश्य राजा भोज की गौरवशाली विरासत, भोजकालीन संस्कृति, वास्तुकला, साहित्य, इंजीनियरिंग और ज्ञान परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाना है।


भोज उत्सव समिति के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया, मंगलवार सुबह पूजा और हनुमान चालीसा पाठ शुरू हो चुका है। इसके बाद अखंड ज्योति मंदिर के बाहर प्रांगण में दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। लोगों से उत्सव में शामिल होने की अपील की।