700-1800 करोड़ से तैयार होगा धार्मिक केंद्र खबरगली Bhojshala will be built on the lines of Ayodhya-Ujjain

धार (खबरगली) भोजशाला को धार्मिक स्वरूप मिलने के बाद अब धार को देश के बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। मां वाग्देवी की प्रतिमा की लंदन से वापसी की उम्मीदों के बीच भोजशाला परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को सरस्वती लोक के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना आकार ले रही है। स्थानीय स्तर पर इसकी विस्तृत प्लानिंग तैयार कर ली गई है।