बड़ी खबर: कोर्ट में वकील ने चलाई अंधाधुंध गोली, गोली मार-मारकर महिला की…

Big news, Saket court, lawyer fired indiscriminately in the court, shot and killed woman, khabargali

नई दिल्ली (khabargali) कोर्ट परिसरों में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही है, ताजा मामला दिल्ली के साकेत कोर्ट का है जहाँ एक वकील ने एक महिला पर चार राउंड फायरिंग की। महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। महिला को फौरन AIIMS में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट गई थी। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है। अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर फायरिंग शुरू कर देता है। महिला को दो गोलियां पेट में लगती हैं। तभी कुछ वकील घायल महिला को सहारा देते हैं। इस बीच हमलावर वहां से चला जाता है।

हमलावर की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को बार काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपए ब्याज में दिए थे। बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी।