छत्तीसगढ़ में ईंधन का संकट नहीं: मुख्यमंत्री साय ने दिए रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति और सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश

No fuel crisis in Chhattisgarh: Chief Minister Sai directs smooth supply of cooking gas and strict monitoring, khabargali

रायपुर (खबरगली ) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि राज्य में एलपीजी (रसोई गैस), पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए आम जनता को घबराने या चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने आपूर्ति व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए राज्य के सभी जिला अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नियमित मॉनिटरिंग

सभी जिलों के अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की हर दिन जांच करने और सप्लाई चेन पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

कालाबाजारी पर वार

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी गैस की किल्लत पैदा कर कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अफवाहों से बचें

श्री साय ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने जनता से केवल जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है और प्रदेश के किसी भी कोने में ईंधन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Category