छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, रायपुर में हुई जोरदार बारिश अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी

Monsoon arrives in Chhattisgarh; heavy rain in Raipur; warning issued for the next 48 hours. raipur monsoon hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रवेश की आधिकारिक पुष्टि की है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया है। इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाने लगे हैं और वर्षा की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी। मानसून की एंट्री के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। किसानों के लिए भी यह खबर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि खरीफ फसलों की तैयारी के लिए बारिश का इंतजार किया जा रहा था।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगामी दो दिनों में बस्तर, सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मानसून के आगमन से कृषि गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। धान की खेती वाले प्रदेश में समय पर मानसून का पहुंचना किसानों के लिए राहत और उत्साह की खबर माना जा रहा है।मौसम विभाग लगातार मानसून की प्रगति पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों को मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी है।

Category