रायपुर में हुई जोरदार बारिश अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी खबरगली Monsoon arrives in Chhattisgarh; heavy rain in Raipur; warning issued for the next 48 hours. raipur monsoon hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रवेश की आधिकारिक पुष्टि की है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।