देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों ने किया मतदान

16th presidential election, voting, ruling party and opposition, assembly, minister, MLA, Draupadi Murmu, Congress, BJP, Yashwant Sinha, Chhattisgarh, Khabargali

नेता प्रतिपक्ष कौशिक बोले- गैर एनडीए दलों से भी मुर्मू को समर्थन

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी मतदान करने विधानसभा पहुंचे

रायपुर (khabargali) देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश के सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी 90 विधायकों ने राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत सभी विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया। सबसे पहले बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने मतदान किया है। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से डॉ चरण दास महंत, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और कई विधायकों ने मतदान किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छोड़ चुके स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मतदान करने के लिए पहुंचे। उनके साथ विधायक छन्नी साहू और शैलेष पांडेय भी थे।

16th presidential election, voting, ruling party and opposition, assembly, minister, MLA, Draupadi Murmu, Congress, BJP, Yashwant Sinha, Chhattisgarh, Khabargali

इससे पहले स्पीकर डाक्टर चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई विधायक मतदान कर चुके थे। नियमानुसार मुख्यमंत्री भी वोट डालने के लिए विधायकों की कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। विधानसभा वे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के साथ पहुंचे।

वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ से रिकार्ड वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि गैर एनडीए दल ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है।

इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आई मतपेटी को विधानसभा के समिति कक्ष-2 में बने मतदान केंद्र में पहुंचाई गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. दयानंद की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों ने सुबह स्ट्रांग रूम से मतपेटी को पूरी सुरक्षा में निकालकर मतदान केंद्र में पहुंचाया। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक मोहित केरकेट्टा और विपक्ष के विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी भी उम्मीदवारों के एजेंट के तौर पर मौजूद रहे। दोनों विधायकों को पहले मत पेटी को बक्से से निकाल कर खाली होने को पुष्टि के लिए दिखाया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने मतपेटी को टैग और फ्लैग लगा कर सील किया। इस से पहले दोनों उपस्थित विधायकों और निर्वाचन अधिकारियों ने मतपेटी के सीलिंग टैग पर हस्ताक्षर भी किए। मतदान की यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली।

मतदान के बाद दिल्ली भेजी जाएगी सामग्री

बताया जा रहा है, मतदान के बाद मतपेटी और दूसरे दस्तावेज दिल्ली भेजे जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए एक दस्ता और निर्वाचन आयोग के अधिकारी साथ रहेंगे। वहां भारत निर्वाचन आयोग के स्ट्रांग रूम में मतपेटी को जमा किया जाएगा। मतों की गिनती 21 जुलाई को दिल्ली में ही होगी।

द्रौपदी मुर्मू के लिए भाजपा ने की है तगड़ी लॉबिंग

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई गईं द्रौपदी मुर्मू के लिए भाजपा ने तगड़ी लॉबिंग की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 14 विधायक हैं। उसने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों को भी अपने साथ कर लिया है। ऐसे में उनके ठोस वोट की संख्या 19 हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और सांसद फूलोदेवी नेताम को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखकर मुर्मू के लिए समर्थन मांगा। भाजपा जिलाध्यक्षों ने अपने यहां सभी कांग्रेस विधायकों से मुर्मू के लिए वोट मांगा है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता भी मुर्मू के लिए वोट मांगने कांग्रेस विधायकों के घर पहुंचे थे। विधायकों को दो बार मतदान का प्रशिक्षण दिया गया।

यशवंत सिन्हा को केवल कांग्रेस के ही वोट

इधर संयुक्त विपक्ष की ओर से उम्मीदवार बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को केवल कांग्रेस के वोटों का ही भरोसा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। इसमें से आधे लोग आदिवासी समुदाय से आते हैं। कांग्रेस का पूरा जोर इन वोटों को यशवंत सिन्हा के पक्ष में एकजुट रखने की है। विधायकों को इसका संदेश दिया जा चुका है। रविवार रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक में करीब 15-20 मिनट का एक प्रशिक्षण हुआ। इसमें विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया समझाई गई। पहचान पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर विधानसभा पहुंचने को कहा गया।

Category