दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में ज्यादा मतदान गन-तंत्र पर गणतंत्र की विजय: कांग्रेस

Shaileah nitin trivedi

रायपुर ( khabargali) दंतेवाड़ा विधानसभा अति संवेदनशील में जबर्दस्त मतदान को लोकतंत्र में जनता के विश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति निरूपित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में ज्यादा मतदान गन-तंत्र पर गणतंत्र की विजय का जीताजागता प्रमाण है। बस्तर में कांग्रेस सरकार द्वारा की गयी सकारात्मक पहल और विकास कार्यो के परिणामस्वरूप आम लोगों में लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली में विश्वास और मजबूत हुआ है। उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में 60.62 प्रतिशत, 2013 के विधानसभा चुनावों में 61.93 प्रतिशत और 2008 विधानसभा चुनावामें 55.6 प्रतिशत मतदान हुआ। 

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दावा किया है कि दंतेवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार देवती कर्मा की ही जीत होगी। चुनाव घोषित होते ही कांग्रेस सरकार के ठोस कार्यो के प्रति जनसमर्थन के चलते कांग्रेस उम्मीदवार देवती कर्मा की जीत तय हो गई थी। भाजपा तो पूरे दंतेवाड़ा उपचुनाव में हार के नित नये बहाने ही तलाश करती रही। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दंतेवाड़ा उपचुनाव में जीत का रोडमेप बनाने में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन में जो बढ़त हासिल की उसे भाजपा अंत तक न ही पाट सकी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सरकार के सभी मंत्रियों ने दंतेवाड़ा उपचुनाव में प्रचार-प्रसार की कमान सम्भाली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले से जिस प्रकार से दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हुये और बूथ कमेटी के बीच पहुंचकर कार्यकर्ताओं को साथ लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जमीनी कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर, कदम से कदम मिलाकर दंतेवाड़ा उपचुनाव में जीत की रणनीति बनायी और जन-जन तक नौ महिने की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने में सघन जनसंपर्क कर महती भूमिका निभाई। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के सफल मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के प्रचार-प्रसार में महती भूमिका निभाई। इसी का परिणाम दंतेवाड़ा की जनता के बढ़-चढ़ कर मतदान करने के रूप में सामने आया है। दंतेवाड़ा उपचुनाव में देवती कर्मा एक बड़ी अंतर से विजयी होगी। नक्सली धमकियों को दरकिनार कर दंतेवाड़ा की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करने मतदान किया। दंतेवाड़ा उपचुनाव में हुई भारी मतदान से नक्सलवाद का विरोध स्पष्ट दिखा।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि दंतेवाड़ा विधानसभा चुनाव के बाद चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस जीत का परचम फहरायेगी। दंतेवाड़ा में शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए कांग्रेस सरकारी अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों की भी कांग्रेस ने सहराना की।