हादसे में गंभीर घायल हुए कांग्रेस विधायक, हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से लाया जाएगा रायपुर

Bijapur MLA Vikram Mandavi, Congress MLA seriously injured in the accident, condition critical, will be brought by air ambulance Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

बीजापुर (khabargali) जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां भरोसा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विधायक विक्रम मंडावी के सीने में चोट आई है। आपको बता दें कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में भरोसा का यात्रा निकाली है। जो बीजापुर विधायक मंडावी भी इस यात्रा में शामिल होने आए थे। तभी इस कार्यक्रम से वापस हो रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

बता दें कि आज कांग्रेस का भरोसा यात्रा भैरमगढ़ से निकाली गई थी। इस दौरान कांग्रेस ने बाइक में रैली निकाली थी। पूरे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब विधायक विक्रम मंडावी वापस लौट रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया रहा है कि विधायक विक्रम मंडावी बाइक से वापस लौट रहे थे। सामने का ब्रेक मारने की वजह से अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई है। जिसके बाद बीजापुर से उनको जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जगदपुर से एयर एंबुलेंस उन्हें रायपुर लाने की तैयारी चल रही है। बताया ये भी जा रहा है कि उनकी गाड़ी में बीजापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भी बैठे हुए थे। उनको भी चोट आई है।

Category