रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा
रायगढ़ (खबरगली ) छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, विधिक सहायता और महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ दिलाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. ममता साहू ने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को हर परिस्थिति में आवश्यक सहायता, संरक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा पर जोर
समीक्षा बैठक में डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। साथ ही मैदानी स्तर पर काम करने वाले विभागीय अमले के बीच बेहतर समन्वय भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे। विशेष रूप से महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक पहुंचे शासकीय सहायता
डॉ. ममता साहू ने मैदानी स्तर पर संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक शासकीय सहायता प्रभावी तरीके से पहुंच सके। बैठक में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं, बाल संरक्षण व्यवस्था, महिलाओं को विधिक सहायता, संरक्षण एवं परामर्श सेवाओं सहित विभिन्न विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली गई।
महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा
समीक्षा बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों से योजनाओं के लाभ की पहुंच, मैदानी निगरानी तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी ली गई।
संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए डॉ. ममता साहू ने अधिकारियों को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और आवश्यक मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला संरक्षण, विधिक सहायता और परामर्श सेवाओं को जरूरतमंदों के लिए सुलभ बनाने पर भी जोर दिया।
ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में जिला परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, महिला संरक्षण अधिकारी चैताली राय, केंद्र प्रशासक निहारिका पटनायक, जिला पंचायत सभापति महिला एवं बाल विकास सुषमा खलको, एमआईसी महिला एवं बाल विकास त्रिवेणी डहरे सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
