मुख्यमंत्री जनचौपाल में होनहार छात्र हर्ष को उच्च शिक्षा के लिए लाख रूपए की आर्थिक मदद

 MLA Vikas Upadhyay

रायपुर (khabargali)  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां निवास में आयोजित जनचौपाल भेंट-मुलाकात में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।इसी क्रम में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के ठक्कर बापा वार्ड निवासी छात्र हर्ष चावड़ा को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।
    हर्ष ने खबगरली को बताया कि कक्षा 12वीं में 92 प्रतिशत अंक मिले थे, किंतु परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय की अनुशंसा के साथ हर्ष ने जनचौपाल में आवेदन दिया जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। अब हर्ष सीए की पढ़ाई आसानी से कर सकेगा। हर्ष ने आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन जरूरतमंदों के लिए भी आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले के रेवाबनपारा निवासी भद्दू राम साहू को 5 हजार रूपए, रायपुर तरूण नगर निवासी दिव्यांग विनोद रजक को 5 हजार रूपए, रायपुर संजय नगर निवासी रेणु शर्मा को 10 हजार रूपए, असद खान को शिक्षा के लिए 5 हजार रूपए, मौहदापारा निवासी श्रीमती माला बाई को 5 हजार रूपए, श्रीमती शबनम बानो को 5 हजार रूपए, श्रीमती रिजबाना बेगम को 5 हजार रूपए और राजनांदगांव के शंकरपुर निवासी श्रीमती प्रीति शर्मा को 5 हजार रूपए व गिर्रा पलारी के बलाराम फेकर को 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
इसी तरह जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार भाटापारा के श्री कामता यादव को 5 हजार रूपए रायपुर , मौहदापारा की श्रीमती जहगीरा बेगम को 5 हजार रूपए ,मोहम्मद वकील को 5 हजार रूपए, बसना दरूगपाली के जगबन्धू को 5 हजार रूपए मठपुरैना निवासी श्रीमती सरस्वती साहू को 5 हजार रूपए, महासमुन्द अमावश के श्री राजकुमार जोशी को 5 हजार रूपए, अभनपुर खोला के केवलचंद को 5 हजार रूपए , रायगढ़ के श्री सरोज सिंह को 10 हजार रूपए और टाटीबंध बस्ती के निरजंन पठारी को 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है।