पखांजूर में ज़मीन विवाद को लेकर खून-खराबा: थाना-तहसील घेरकर बैठे सैकड़ों ग्रामीण

Bloodshed in Pakhanjoor over land dispute: Hundreds of villagers surround police station and tehsil, Chhattisgarh, Khabargali

पखांजूर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 27 में ज़मीन विवाद ने गंभीर रूप लेते हुए हिंसक घटना का रूप ले लिया। इस विवाद में एक युवक की हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर पखांजूर थाना और तहसील कार्यालय का घेराव किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह हत्या जमीन विवाद का परिणाम है और इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने न केवल गिरफ्तारी बल्कि आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति को काबू में करने के लिए पखांजूर के एएसपी राकेश कुर्रे मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Category