प्रिया ने दुतिचंद को हरा कर रचा इतिहास

IMG khabrgali

नई-दिल्ली। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आखिरी दिन एक नई फर्राटा महिला एथलीट का उदय हुआ है। 19 वर्षीया प्रिया मोहन ने धाविका दुती चंद को हराकर इतिहास रच दिया है। खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उन्होंने 200 मीटर रेस में तेज-तर्रार धाविका दुती चंद को पछाड़ दिया। मौजूदा समय में वह 400 मीटर की रेस में भारत की तेज धाविकाओं में से एक हैं। प्रिया ने पहले 400 मीटर दौड़ का खिताब अपने नाम किया। उसके बाद 2 मई को उन्होंने 200 मीटर की रेस में दुती चंद को हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रिया ने 200 मीटर की दौड़ 23.90 सेकेंड में पूरी कर गोल्ड मेडल जीता। दुती चंद ने 24.02 सेकेंड के साथ दूसरे नंबर पर रहीं और उन्होंने रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Category

Other News