पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद लगी आग, कई मजदूरों की मौत

Fire breaks out in a firecracker factory after a massive explosion, killing several workers latest hindi news khabargali

देवास (खबरगली) देवास जिले में स्थित टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि, अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अबतक तीन मजदूरों की मौत भी हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं। विस्फोट इतना तेज था कि, फैक्ट्री का मलबा और शव सड़क तक जा पहुंचे। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि, 27 घायलों को अबतक जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 3 की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि, 15 को बेहद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। बाकी सामान्य झुलसे हैं।


हादसे में इनकी मौत की पुष्टि
1-धीरज

2-सनी

3-सुमित

हादसे में कुल ये हैं घायल

1. कृष्ण कुमार
2. नासिर
3. मोहन कुमार
4. संतोष
5. निकू कुमार
6. गोविंद
7. रोशन
8. नीरज कुमार
9. संजय पासवान
10. ललित
11. आकाश
12. शशि