कई मजदूरों की मौत खबरगली Fire breaks out in a firecracker factory after a massive explosion

देवास (खबरगली) देवास जिले में स्थित टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि, अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अबतक तीन मजदूरों की मौत भी हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं। विस्फोट इतना तेज था कि, फैक्ट्री का मलबा और शव सड़क तक जा पहुंचे। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच के आदेश दिए हैं।