राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का निधन

Death of Rajyogini Brahma Kumari Kamla Didi, Prajapita Brahma Kumari Ishwariya Vishwavidyalaya, Regional Director, Shanti Sarovar Retreat Center Raipur, Vishwa Shanti Bhawan Chaubey Colony, Shanti Shikhar Bhawan of Nava Raipur, Rajyoga Education and Research Foundation, Chhattisgarh, Khabargali

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका थीं

रायपुर (khabargali) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी नहीं रहीं। वह 81 वर्ष की थीं। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार 10 दिसम्बर को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में उन्होंने अपने पार्थिव देह का त्याग किया। उनका पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शन हेतु विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में शनिवार को दोपहर 12 बजे से रखा है। उनका अन्तिम संस्कार रविवार 11 दिसम्बर 2022 को दोपहर 1 बजे शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर परिसर में ही किया जाएगा। इसके पहले उनका पार्थिव शरीर विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी और नवा रायपुर के शान्ति शिखर भवन में ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किया गहरा दु:ख प्रकट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं। उनका सानिध्य और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थीं

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सेवाओं को छत्तीसगढ़ में विस्तारित करने में उनकी अहम भूमिका थीं। माउण्ट आबू के बाहर संस्थान का प्रथम रिट्रीट सेन्टर के रूप में शान्ति सरोवर का निर्माण उनके ही अथक परिश्रम से सम्भव हो सका। वर्तमान समय इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका के रूप में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के साथ ही समीपवर्ती राजस्थान और उड़ीसा के कुछ सेवाकेन्द्रों का प्रशासन भी देख रही थीं। वह संस्थान की ब्रह्माकमारीज एजुकेशनल सोसायटी एवं राजयोगा एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन की गवर्निंग बोर्ड की सदस्या होने के साथ ही सुरक्षा सेवा प्रभाग की नेशनल कोआर्डिनेटर भी थीं।

आदिवासियों के प्रति बहुत दयाभाव था

राजयोगिनी कमला दीदी के दिल में आदिवासियों के प्रति बहुत दयाभाव था। उनके मार्गदर्शन में 15 मई 1987 से बस्तर अंचल के 65 ग्रामों में अध्यात्म के द्वारा आदिवासियों के जीवन को संवारने-सुधारने का कार्य किया जा रहा है।

कई बार हुईं सम्मानित 

ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए वर्ष 1997 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल मोहम्मद शफी कुरैशी ने सेठ नेमीचन्द श्रीश्रीमाल समाजसेवा अभिनन्दन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा वर्ष 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा स्त्री शक्ति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया था।

Related Articles