रायपुर: 1400 सुहागिनों ने किया सामूहिक रांदल माता पूजन, भक्ति और शक्ति के संगम से न्यू टिंबर मार्केट हुआ श्रद्धापूर्ण

Raipur: 1400 married women performed collective Randal Mata puja, the confluence of devotion and power filled the New Timber Market with reverence, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) श्री गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल, रायपुर द्वारा दया भवन, न्यू टिंबर मार्केट (त्रिमूर्ति नगर) में भव्य सामूहिक रांदल माता पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री एवं सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

आयोजन की मुख्य झलकियां

अभूतपूर्व भव्यता: कार्यक्रम में 201 माताजी के लोटे की स्थापना की गई।

शक्ति का स्वरूप: लगभग 1400 सुहागिन महिलाओं ने एक साथ सामूहिक पूजन कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।

विद्वानों का सानिध्य: पूरा अनुष्ठान महाराज श्री प्रकाश भाई एवं महाराज श्री अंकुर भाई के मार्गदर्शन में विधि-विधान से संपन्न हुआ।

धार्मिक अनुष्ठान: दिनभर चले इस कार्यक्रम में रांदल माता पूजन, कथा, गोयणी पूजन और संध्या आरती के साथ महाप्रसादी का वितरण हुआ।

Raipur: 1400 married women performed collective Randal Mata puja, the confluence of devotion and power filled the New Timber Market with reverence, Chhattisgarh, Khabargali

समाज में एकता और संस्कार का संदेश

इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने कहा, "ऐसे आयोजन समाज में एकता, समरसता और आस्था को सुदृढ़ करते हैं। रांदल माता का यह सामूहिक पूजन हमारी परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक है, जिससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।" उन्होंने सफल आयोजन के लिए श्री गुजराती ब्रह्म समाज एवं महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। पूर्व विधायक एवं एन. आर. गुजराती एसोसिएशन के अध्यक्ष देवजी भाई पटेल ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन भव्य महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इनकी भी रही उपस्थिति 

इस अवसर पर श्री गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष प्रेरणा बेन भट्ट,दीपा बेन पंड्या सचिव, सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रीतेश गांधी, देवजी भाई पटेल पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष एन.आर.गुजराती एसोसिएशन, सर्व गुजराती समाज के वरिष्ठ सदस्य नितिन ढोलकिया, श्री गुजराती ब्रह्म समाज रायपुर अध्यक्ष कीर्ति भाई व्यास, श्री गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल रायपुर की उपाध्यक्ष अलका बेन व्यास, ज्योति बेन दवे उपाध्यक्ष, जयश्री बेन जोशी सह-सचिव, हेतल बेन व्यास कोषाध्यक्ष,प्रफुल दीक्षित भिलाई, कार्यकारिणी सदस्य संगीता बेन मेहता, श्वेता बेन व्यास, मैत्री बेन व्यास, डॉ. योगिनी पंड्या, तृप्ति बेन उपाध्याय, देविका बेन भट्ट, डॉ. अंकिता जोशी, अवनी बेन जोशी, दर्शना बेन पंड्या, संरक्षक सुधा जोशी, इला भट्ट, सुशीला बेन जोशी, मानद सदस्य योगेश्वरी बेन पुरोहित, नम्रता बेन जोशी, फाल्गुनी बेन जोशी, अंजु बेन उपाध्याय, गुंजन बेन रावल, अशोक त्रिवेदी, मुकेश शाह, विजय सेठ, प्रकाश पुजारा, सुनील त्रिवेदी,एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहें।