the confluence of devotion and power filled the New Timber Market with reverence

रायपुर (खबरगली ) श्री गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल, रायपुर द्वारा दया भवन, न्यू टिंबर मार्केट (त्रिमूर्ति नगर) में भव्य सामूहिक रांदल माता पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री एवं सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

आयोजन की मुख्य झलकियां

अभूतपूर्व भव्यता: कार्यक्रम में 201 माताजी के लोटे की स्थापना की गई।