शहीद विनोद चौबे सम्मान ""लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड"" जैसा है हम खेल साधको के लिए - अनीस मेमन

anish memon

शहीद विनोद चौबे सम्मान रायपुर से मात्र एक खिलाड़ी को अनीस मेमन मिला

रायपुर ( khabargali) श्री गुजराती उ मा शाला देवेन्द्र नगर रायपुर के गणित शिक्षक और प्रभारी उप प्राचार्य अनीस मेमन रायपुर से एक मात्र सीनियर खिलाड़ी हैं जिन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से नवाजा जाएगा जबकि इसी सम्मान के लिए चयनित अन्य चार खिलाड़ी दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं

 छ ग के सर्व प्रथम पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट धारी खिलाड़ी

एम. एस सी. (गणित) और एम. एड. प्रशिक्षित अनीस मेमन अविभाजित मध्यप्रदेश और तत्कालीन नवगठित छ ग के सर्व प्रथम पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट धारी खिलाड़ी हैं जिन्होंने सन 2000 में ये डिग्री हासिल की।

लगभग 43 वर्षों की कराते खेल साधना

लगभग 43 वर्षों की कराते खेल की साधना के बाद कराते खेल की अधिकतम उपलब्धियों के आधार पर "अनीस मेमन" को 29 अगस्त 2019 गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइन्स कॉलेज परिसर, जी ई रोड, रायपुर में शाम 05 बजे छ ग शासन द्वारा ""शहीद विनोद चौबे सम्मान"" से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ ग राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे।

यह सम्मान 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ""मान्यता प्राप्त खेल"" की अधिकतम उपलब्धियों के आधार पर खेल एवं युवा कल्याण छ ग शासन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता हैं जो एक प्रकार से हम खेल साधकों के लिए "लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड" जैसा है।

 निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हैं

इस तरह छ ग राज्य में कराते खेल में शहीद विनोद चौबे सम्मान प्राप्त करने वाले अनीस मेमन ""प्रथम"" कराते खिलाड़ी हैं
मार्शल आर्ट के प्रति समर्पित अनीस मेमन रेन्शी स्व दीपक ठाकुर के वरिष्ठ शिष्य है जो कराते के अलावा जूडो, म्यू थाई, थाई बॉक्सिंग आदि खेल संघो में सक्रिय हैं और लॉयन्स क्लब गुरूनानक चौक, रायपुर में सभी को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

एचीवमेंट

  • 13 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप, 04 ओपन invitational अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप, और वुशु खेल की 01 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेकर कुल 01 स्वर्ण, 02 रजत, 07 काँस्य पदक जीते। 03 में निर्णायक रेफरी, जज का और 02 में टीम कोच, मैनेजर का दायित्व निर्वहन किया।
  • ब्लैक बेल्ट शो-डान (फर्स्ट डिग्री) 1984-85 में
  • नी डान (सेकंड डिग्री) 1988 में
  • सान डान (थर्ड डिग्री) 1994 में
  • योन डान (फोर्थ डिग्री) 1998 में
  • गो डान (फिफ्थ डिग्री) 2000 में
  • इसके अलावा खेल विभाग रायपुर, जिला शिक्षा अधिकारी खेल क्षेत्र मुख्यालय रायपुर, संस्कृति विभाग रायपुर छ ग शासन, जिला पुलिस रायपुर, रायपुर के  अग्रवाल समाज, महाराष्ट्रीयन तेली समाज, गुजराती पटेल समाज, लॉयन्स क्लब, राष्ट्रीय दिशा मंच आदि अनेक संस्थाओं ने समय समय पर सम्मानित किया है।
Category
Tags