'सहकारी सप्ताह' का शुभारंभ: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप बोले - "साथ मिलकर विकास" ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला

Inauguration of 'Cooperative Week', Cooperation Minister Kedar Kashyap said - "Development together" is the foundation stone of developed Chhattisgarh, Chairman of Chhattisgarh State Cooperative Bank Limited Kedar Nath Gupta, Chairman of District Cooperative Central Bank Raipur Niranjan Sinha, Vice President Abhinesh Kashyap, Authorized Officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited Raipur Saurabh Sharma, Chhattisgarh, Khabargali

पं. वामनराव बलिराम लाखे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा -सहकारिता से समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर किसान का संकल्प साकार कर रही है साय सरकार

रायपुर (खबरगली ) केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रायपुर में 'सहकारी सप्ताह' का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन के जनक श्रद्धेय पं. वामनराव बलिराम लाखे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सहकारी समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Inauguration of 'Cooperative Week', Cooperation Minister Kedar Kashyap said - "Development together" is the foundation stone of developed Chhattisgarh, Chairman of Chhattisgarh State Cooperative Bank Limited Kedar Nath Gupta, Chairman of District Cooperative Central Bank Raipur Niranjan Sinha, Vice President Abhinesh Kashyap, Authorized Officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited Raipur Saurabh Sharma, Chhattisgarh, Khabargali

सहकारिता हमारी परंपरा का सशक्त आधार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारिता भारत की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परंपरा का एक बेहद सशक्त आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित सहकारिता मंत्रालय ने पिछले पांच वर्षों में देश के सहकारी आंदोलन को एक नई दिशा, गति और ऊर्जा दी है। आज किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण समाज को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है।

साय सरकार का संकल्प: मजबूत और पारदर्शी सहकारिता

मंत्री कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को अधिक मजबूत, आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

1.प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) का सुदृढ़ीकरण करना।

2. किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर ऋण उपलब्ध कराना।

3. सहकारी संस्थाओं में तकनीकी सुधार और डिजिटल पारदर्शिता लाना।

4. प्रदेश के प्रत्येक किसान और ग्रामीण परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना।

Inauguration of 'Cooperative Week', Cooperation Minister Kedar Kashyap said - "Development together" is the foundation stone of developed Chhattisgarh, Chairman of Chhattisgarh State Cooperative Bank Limited Kedar Nath Gupta, Chairman of District Cooperative Central Bank Raipur Niranjan Sinha, Vice President Abhinesh Kashyap, Authorized Officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited Raipur Saurabh Sharma, Chhattisgarh, Khabargali

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान

"साथ मिलकर विकास" को सहकारिता की मूल भावना बताते हुए केदार कश्यप ने कहा कि यही सोच विकसित छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की असली आधारशिला है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सदस्यों से पूरी निष्ठा, समर्पण, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत सहकारी संस्थाएं ही हमारे किसानों की आर्थिक उन्नति और ग्रामीण विकास की सबसे बड़ी ताकत बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि 'सहकारी सप्ताह' सहकारिता के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को सहकारी आंदोलन से जोड़ने तथा ग्रामीण विकास को नई गति देने का महत्वपूर्ण अभियान है। सप्ताहभर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता की उपलब्धियों, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर समाज के बीच पहुंचाया जाएगा तथा प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

इनकी रही विशेष उपस्थिति 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष सौरभ शर्मा सहित सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Category

Related Articles