सिर्फ 18 दिन..18 सत्रों में भगवद गीता अध्ययन में ऑनलाइन डिप्लोमा.. वह भी मुफ्त

Bhagavad Gita, Practical Knowledge, Srimad Bhagavadgita, Holiest Text, Monotheism, Karma Yoga, Jnana Yoga, Bhakti Yoga, Mahabharata, Kurukshetra War, Lord Shri Krishna, Message of Gita, Arjuna, Bhishmaparva, Veda, Upanishads, Online Diploma, Khabargali

हर दिन 1 अध्याय..18 दिन 18 अध्याय सरल हिंदी में भगवद गीता का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करें

Image removed.

ख़बरगली। श्रीमद्भगवद्‌गीता हिन्दुओं के पवित्रतम ग्रन्थों में से एक है। अगर आपको ऑनलाइन भगवद गीता का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना है और डिप्लोमा धारक बनना है और वो भी मुफ्त तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। भगवद गीता को विस्तार मे जानने के लिए आपको केवल ऑनलाइन 18 दिन में 18 सत्र में शामिल होना है , हर हर सत्र मे 1 अध्याय सरल हिंदी में होगा। भगवत गीता में एकेश्वरवाद, कर्म योग, ज्ञानयोग, भक्ति योग की बहुत सुन्दर ढंग से चर्चा हुई है।

Image removed.

महाभारत के अनुसार कुरुक्षेत्र युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का सन्देश अर्जुन को सुनाया था। यह महाभारत के भीष्मपर्व के अन्तर्गत दिया गया एक उपनिषद् है। जिस प्रकार एक सामान्य मनुष्य अपने जीवन की समस्याओं में उलझकर किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाता है और जीवन की समस्यायों से लड़ने की बजाय उससे भागने का मन बना लेता है उसी प्रकार अर्जुन जो महाभारत के महानायक थे, अपने सामने आने वाली समस्याओं से भयभीत होकर जीवन और क्षत्रिय धर्म से निराश हो गए थे, अर्जुन की तरह ही हम सभी कभी-कभी अनिश्चय की स्थिति में या तो हताश हो जाते हैं और या फिर अपनी समस्याओं से विचलित होकर भाग खड़े होते हैं। भारत वर्ष के ऋषियों ने गहन विचार के पश्चात जिस ज्ञान को आत्मसात किया उसे उन्होंने वेदों का नाम दिया। इन्हीं वेदों का अंतिम भाग उपनिषद कहलाता है। मानव जीवन की विशेषता मानव को प्राप्त बौद्धिक शक्ति है और उपनिषदों में निहित ज्ञान मानव की बौद्धिकता की उच्चतम अवस्था तो है ही, अपितु बुद्धि की सीमाओं के परे मनुष्य क्या अनुभव कर सकता है उसकी एक झलक भी दिखा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन के प्रति अपने दार्शनिक दृष्टिकोण को लेकर भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। निष्काम कर्म का गीता का संदेश प्रबंधन गुरुओं को भी लुभा रहा है। विश्व के सभी धर्मों की सबसे प्रसिद्ध पुस्तकों में शामिल है।

पंजीकरण( Register) के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पे जाये और जुड़ें

https://gitasaar.weebly.com

अथवा : https://iskconperambur.org/form

अथवा : Facebook : गीता सार (Gita Saar)

अथवा : Whatsapp/Call : +91 7738921917 / 9967540677/9768664406 +65 90083876/

समय (Time) :

भारत मे : 8 Pm - 9 Pm(IST)

युएई मे :6:30 Pm - 7:30 Pm

(UAE) अमेरिका में : 10:30 Am - 11: 30 Am(US - NY)

पाठ्यक्रम में भाग लेने के लाभ:

1. भगवद गीता मे डिप्लोमा धारक बने । व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करें।

2. भगवद गीता को विस्तार मे जाने केवल 18 सत्र में । हर सत्र मे 1 अध्याय।

3. निःशुल्क अध्ययन सामग्री प्राप्त करें (Free Study Material)।

4.प्रश्न उत्तर सत्र (Q &A)।

5.ऑनलाइन प्रमाण पत्र(certificate) प्राप्त करें।

Image removed.

विनम्र अनुरोध है कि इसे अधिकतम लोगों से साझा करें (Share with Max People) हरे कृष्ण

 

Category