व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती शुरू, एक ही विषय से कर सकेंगे आवेदन

Recruitment for 854 lecturer posts begins; candidates can apply for only one subject. raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली)  लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इच्छूक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। परीक्षा के माध्यम से संचालनालय के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र के रिक्त कुल 854 पदों पर भर्ती किए जाएंगे। इसमें व्याख्याता टी संवर्ग में 430 और ई संवर्ग में 424 पद है। आवेदन में त्रुटि सुधार 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कर सकेंगे। परीक्षा 29 नवंबर को संभावित है। 

परीक्षा 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थी व्याख्याता के विज्ञापित पदों में से किसी एक विषय के लिए आवेदन कर सकते है। एक से अधिक विषयों में आवेदन अमान्य किया जाएगा। अभ्यर्थी के पास राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।उपलब्ध रिक्तियों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए उसी क्रम में विचार किया जाएगा, जिस क्रम में उनके नाम सूची में आए है।

जाने किस विषय के कितने पद

व्याख्याता ई संवर्ग में हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत के 60-60 पद, भौतिकी के 44, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र के 50-50 पदों पर भर्ती होगी। टी संवर्ग में हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत के 60-60, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र के 50-50 पद है।

-न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं

अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय-संस्थान से द्वितीय श्रेणी में संबंधित विषय में स्नातकोत्तर-समकक्ष और बीएड होना चाहिए।


 

Category