राज्य

23 साल बाद खुलने जा रही पुरानी भर्ती फाइल

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2003 की भर्ती परीक्षा एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 23 साल पुराने CGPSC भर्ती मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की जांच आगे बढ़ने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि EOW इस मामले में कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस पुराने भर्ती विवाद में 15 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के जांच के दायरे में होने की बात सामने आई है। मामला परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, अंकों और स्केलिंग प्रक्रिया से जुड़े कथित अनियमितताओ