12 राज्यों की 26 सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग खबरगली Rajya Sabha elections date announced

नई दिल्ली (खबरगली)  चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। कुल 26 सीटों में से 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव और 2 राज्यों की 2 सीटों पर उपचुनाव होना है। हाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव होंगे। जबकि 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे। कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जीडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा  अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया भी शामिल हैं।