20 जून को मिलेगी पीएम किसान की नई किस्त खबरगली A major gift for farmers: the new PM Kisan installment to be released on June 20. raipur news raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर पूरे देश में पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। नई किस्त की राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी।