3 in critical condition hindi news big news khabargali

गाजियाबाद (खबरगली) गाजियाबाद जिले में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है।