रायपुर (खबरगली) नगरीय निकाय चुनाव में वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी वोटर लिस्ट जरूर जांच लें। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या किसी तरह की गलती सुधारने के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर से बढ़ाकर 3 नवंबर कर दी है। पहले लगातार बारिश और चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से प्रभावित जिलों में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
- Today is:
