रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बस्तर फाइटर्स में भर्ती का इंतजार कर रहे नारायणपुर जिले के स्थानीय युवाओं के लिए 383 पदों पर भर्ती निकाली गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) के अंतर्गत होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती के लिए जिला नारायणपुर के स्थानीय निवासी युवाओं को अवसर दिया गया है।
383 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
