रायगढ़ (खबरगली) महाराष्ट्र के रायगढ़ के अम्बेनाली घाट में सोमवार (25 मई) को बड़ा हादसा हो गया जहां, एक कार गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। ये घटना महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट की बताई जा रही है। सभी मृतक सतारा के बताए जा रहे हैं. खाई बहुत गहरी होने की वजह से राहत कार्य में काफी परेशानी आ रही है। टीम दूरबीन और रस्सियों की मदद से शवों की तलाश कर रही है। यह हादसा दाबेली गांव से कुछ ही दूरी पर हुआ।
- Today is: