अकलतरा प्लांट से जांजगीर पुलिस ने प्लांट से दबोचा खबरगली ISI agent arrested in Chhattisgarh; Janjgir police nabbed him at the Akaltara plant. janjgir hindi news khabargali

जांजगीर (खबरगली)  अकलतरा में आईएसआई एजेंट सेवक पिता बलविंदर सिंह (26) को आईबी और जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। वह जेएसडब्ल्यू प्लांट में काम की तलाश में पहुंचा था और काम भी शुरू कर दिया था। मूलत: वह पंजाब का रहने का वाला है। प्लांट के काम करने के बहाने पाकिस्तानी सेना की जासूसी कर रहा था। जिसे आईबी ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे किराए के घर से गिरफ्तार किया है। रिमांड पर भेजने की तैयारी चल रही है। आरोपी की पहचान आईएसआई एजेंट सेवक पिता बलविंदर सिंह (26) के रूप में हुई है।