आंसरशीट

रायपुर (khabargali)। 12वीं के ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें आंसरशीट कम पड़ जाए उनके लिए गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक अहम आदेश जारी किया है। अब अगर सप्लीमेंट्री आंसरशीट कम पड़ जाए तो स्टूडेंट A4 साइज के पेपर में उत्तर लिखकर इसे मेन आंसरशीट के साथ अटैच करके जमा कर सकता है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अफसरों ने बताया कि बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स को हर विषय के उत्तर लिखने के लिए एक-एक मुख्य उत्तर पुस्तिकाएं दे रहा है। इसके अलावा एक-एक पूरक उत्तर पुस्तिकाएं (सप्लीमेंट्री) दी जा रही है।