बलौदाबाजार में छात्र समेत 4 लोगों की मौत खबरगली Lightning strikes in Chhattisgarh 4 people

बलौदाबाजार(खबरगली) छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम सेमरिया में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वहीं इससे एक दिन पहले जांजगीर-चांपा जिले में भी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। लगातार हो रही इन घटनाओं से प्रभावित परिवारों में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।