छत्तीसगढ़

दो साल के बच्चे की मां दीपाक्षा की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें

रायपुर (खबरगली ) दुर्ग की बेटी और रायपुर की बहू दीपाक्षा जैन ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। VMS Presents Miss & Mrs India Universe – Season 7 में दीपाक्षा जैन ने Mrs India Universe Asia 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। दो साल के नन्हे बच्चे की मां होने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए दीपाक्षा ने अपने सपनों को कभी रुकने नहीं दिया। मां, पत्नी, शिक्षिका और उद्यमी की भूमिकाओं के बीच उन्होंने अपने जुनून को जिंदा रखा और आखिर