with an emphasis on ensuring fair and transparent elections. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  प्रदेश में नगर पालिका एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव दिसम्बर में होने है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर गुरुवार को निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को निर्वाचन से संबंधित समस्त तैयारियों को समन्वित रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आयोग का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू निर्वाचन करना है इसलिए निर्वाचन संबधी समस्त अपेक्षित कार्रवाई समय सीमा में पूरी की जाए।