Grain ATM scheme should be implemented in Chhattisgarh too: Sanjay Srivastava

नागरिक आपूर्ति गिनम के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री से की पहल 

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गत माह मेघालय राज्य के शिलांग में संचालित आधुनिक ’’ग्रेन (अनाज) एटीएम’’ प्रणाली का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस तकनीक के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं हितग्राही-केंद्रित बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत अध्ययन किया।