हड़ताल स्थगित; 5 अक्टूबर तक का दिया था अल्टीमेटम खबरगली Cooks from 9 districts receive payment

रायपुर (खबरगली) सरकारी स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों की हड़ताल दो दिन बाद खत्म हो गई है। लेकिन दूसरे दिन सुबह से ही रसोइयों और प्रशासन के बीच तनातनी दिखाई दी। छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोइया संगठन की ओर से हड़ताल के तहत मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय और मंत्री निवास घेराव करना था। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, सुबह होते ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे और अन्य लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उसके बाद पुलिस की ओर से डीपीआई ले जाने की बात कहते हुए थाने ले गए। जहां लगभग साढ़े चार घंटे तक रखा गया। इसके साथ ही विभाग की ओर से रसोइयों के खातों में राशि डाली जाने लगी।