इंद्रावती भवन की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे 8 अधिकारी-कर्मचारी

रायपुर (खबरगली) नया रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब भवन की एक लिफ्ट अचानक बीच में ही बंद हो गई। लिफ्ट में उस समय करीब 7 से 8 अधिकारी और कर्मचारी सवार थे। लिफ्ट के रुक जाने के बाद सभी लोग करीब आधे घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। अचानक लिफ्ट बंद होने से अंदर मौजूद लोगों में घबराहट की स्थिति पैदा हो गई।