इसरो की मंजूरी का इंतजार खबरगली Chhattisgarh's new foray into space: First private satellite planned for 2027; awaiting ISRO's approval. raipur chhattigarh hindi news cg raipur news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ अब सिर्फ धरती से नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से भी अपने खेत, जंगल और खदानों पर नजर रखने की तैयारी कर रहा है। राजधानी रायपुर में तैयार हो रहा हाई-रिजॉल्यूशन मल्टीस्पेक्ट्रल सैटेलाइट प्रदेश में कृषि, वन और खनन क्षेत्र की निगरानी में नई तकनीकी मदद दे सकता है। इसकी मदद से फसलों में बदलाव और उनकी स्थिति पर नजर रखने के साथ वन संपदा व जैव विविधता की निगरानी, जीव-जंतुओं की पहचान, अवैध खनन की निगरानी और जमीन के भीतर दुर्लभ खनिजों की पहचान जैसे काम किए जा सकेंगे। 

लूनर स्पेस एजेंसी ने तैयार  किया मॉडल