जेसीबी टायर ब्लास्ट में हेल्पर की मौत खबरगली Deadly blast sends victim 15 feet into the air; helper killed in JCB tyre burst. bilaspur hindi news khabargali

बिलासपुर (खबरगली) चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोदरी स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार को जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुए भीषण विस्फोट ने एक युवक की जान ले ली, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए,जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक हेल्पर करीब 15 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद लोगों को हवा में उछलते देखा जा सकता है।