Kama Festival

होली को ‘वसंत महोत्सव’ और ‘काम महोत्सव’ भी कहते हैं

ख़बरगली @ फीचर डेस्क। महज होली का नाम या शब्द आते ही जहन में उल्लास, उमंग और रंगों की अनुभूति होने लगती है। होली का नाम लेते ही रगों में उन्मादित खुशी दौड जाती है। होली पर प्रहलाद और होलिका से जुडा प्रसंग भी बरबस याद आ जाता है। होलिका का दहन बुराई के प्रतीक के तौर पर किया जाता है।सभी जानते हैं कि होलिका दहन के दूसरे दिन रंग पर्व मनाया जाता है। रंगों के त्यौहार’ के तौर पर मशहूर होली का त्योहार फाल्गुन महीने में पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। तेज संगीत और ढोल के बीच एक दूसरे पर रंग औ