महानदी भवन में कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग

रायपुर (खबरगली) महानदी भवन, नवा रायपुर में बुधवार को शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे।

अचानक बस में लगी आग 

बताया जा रहा है कि बस महानदी भवन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक बस में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। बस में आग फैलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।