महानदी भवन में कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी थे सवार

Massive fire breaks out in an employee bus at Mahanadi Bhawan; over 30 government employees were on board. Raipur news hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) महानदी भवन, नवा रायपुर में बुधवार को शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे।

अचानक बस में लगी आग 

बताया जा रहा है कि बस महानदी भवन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक बस में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। बस में आग फैलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

Massive fire breaks out in an employee bus at Mahanadi Bhawan; over 30 government employees were on board. Raipur news hindi news khabargali

चलती बस से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश 

जान बचाने के लिए कर्मचारियों ने चलती बस से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की। इस दौरान सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर संबंधित अधिकारी और दमकल टीम पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

Category