मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी

बलरामपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंत्री समर्थकों में नाराजगी है और मामले की शिकायत रामानुजगंज थाने में की गई है।जानकारी के अनुसार शमशेर नामक एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो (रील) बनाकर मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में युवक ने कथित तौर पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए मंत्री को धमकी दी और अभद्र टिप्पणियां भी कीं।

इंस्टाग्राम रील बनाकर दी धमकी